जम्मू-कश्मीर में गुरुवार को उस समय एक बड़ा हादसा हो गया जब एक बस खाई में जा गिरी। इस घटना में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई है जबकि 10 लोग घायल हुए हैं। घटना डोडा जिले की है। ये मिनी बस थी जो थाथरी से डोडा शहर की ओर जा रही थी। इसी दौरान ये दुर्घटना हुई।

डोडा का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिस स्थान पर हादसा हुआ है, वहां बचाव कार्य जारी है। केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने पुष्टि की है कि दुर्घटना में आठ लोगों की मौत हुई है। सामने आई जानकारी के अनुसार सेना भी स्थानीय लोगों के साथ मिलकर बचाव कार्य में जुटी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी डोडा जिले में हुए सड़क दुर्घटना में मौतों पर शोक व्यक्त किया है। पीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *