बिहार-झारखंड और पूर्वांचल में मनाए जाने वाले छठ महापर्व की तैयारियां शुरू हो गई हैं. इस त्योहार की पूर्वांचल में काफी मान्यता है, जिसकी तैयारियां कई दिनों पहले से ही शुरू हो जाती हैं.

एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे( Amrapali Dubey) के गाने ने खूब धूम मचा रखी हैं. सोशल मीडिया पर इस गाने की क्लिप खूब शेयर की जा रही हैं. आम्रपाली ने खुद इस क्लिप को शेयर किया है.

आम्रपाली दुबे ने अपने इंस्टा अकाउंट पर जो वीडियो शेयर किया है उसमें वो छठी मइया का गीत गाते नजर आ रही हैं. इस गीत को गाते हुए वो चुल्हे के पास बैठकर इस त्योहार पर बनाए जाने वाले खास पकवान की तैयारी करते दिख रही हैं.

तो वहीं कई फैंस आम्रपाली की तारीफ में फायर और हार्ट इमोजी भी शेयर कर रहे हैं. आम्रपाली दुबे सोशल मीडिया पर अक्सर एक्टिव रहती हैं. सोशल मीडिया पर उन्हें 2.2 मिलियन लोग फोलो करते हैं जो उनकी हर पोस्ट को खूब पसंद करते हैं.  भोजपुरी फिल्म आशिकी में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में उनके अपॉजिट खेसारी लाल यादव नजर आएंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *