भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश और केंद्र सरकार हर मोर्चो पर फेल साबित हुई है। महंगाई निरंतर बढ़ रही है। बेरोजगारी पर भी कोई नियंत्रण नहीं है। शिक्षित युवा दर-दर की ठोकर खाने को विवश हैं।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अभी हाल में लखनऊ में दावा किया कि 2022 में महान दल के साथ प्रदेश में सरकार बनाएंगे। इसके बाद से राजनीतिक गलियारे में हलचलें तेज हो गईं। महान दल करीब 10 वर्षों से जिले में भी पैर जमाने की कोशिश कर रहा है। जिले में खासकर कोल, छर्रा और बरौली में कार्यकर्ताओं को खड़े करने का काम किया। खासकर पिछड़े समाज को जोड़ने की कोशिश की गई।

इसका संगठन को कोई लाभ नहीं मिला। क्योंकि कोई दिशा और नेतृत्व नजर नहीं आया। मगर, इस बार सपा से गठजोड़ के चलते भाजपा के सामने मुश्किलें खड़ी करने की कोशिश करेगी।यह कहना है उत्तर प्रदेश कांग्रेस के सचिव व प्रभारी राघवेंद्र प्रताप सिंह का। उन्होंने कहा कि अब तक भाजपा ने एक भी समस्या के समाधान के लिए कोई प्रयास नहीं किया। जो प्रयास किए वह हवा हवाई साबित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *