भरथना

खेत मे कटी पड़ी धान की फसल में आग लगी, आग पर बमुश्किल ग्रामीणों ने निजी संसाधनों से काबू पाया।आग लगने का कारण स्पष्ट नही सका।

क्षेत्र के ग्राम ककराई निवासी पीड़ित कृषक सन्तोष जाटव पुत्र तुलाराम की 7 बीघा खेत में तैयार की गई  धान की फसल कटी पडी थी। जिसमें शुक्रवार की रात अचानक आग लग गई। धधकती आग व तेज धुंआ निकलता देख पीड़ित किसान सहित कई ग्रामीणों ने मौके पर पहुचकर पानी आदि संसाधनों से  धधकती आग पर काबू पाया गया,पीड़ित किसान के अनुसार आग से करीब 40 कुन्तल धान की फसल जलकर नष्ट हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस व राजस्व विभाग की टीम ने मौका मुआयना किया।

फोटो

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *