बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान  के बेटे आर्यन खान को ड्रग्स मामले  में जमानत मिल चुकी है और वो अपने घर मन्नत पहुंच गए है.  बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा  ने इस पर अपना रिएक्शन दिया है.

शत्रुघ्न सिन्हा ने एक चैनल को दिए इंटरव्यू में आर्यन खान मामले पर बात करते हुए अपने तीनों बच्चों की तारीफ की है.इसके अलावा जब उनसे पूछा गया कि क्या सेलिब्रिटी पेरेंट्स का अपने बच्चों को सही रास्ता दिखाना मुश्किल होता है, तो इस पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि- चुनौती हो या ना हो, ऐसा जरूर होना चाहिए.

सिन्हा ने आगे कहा कि ‘ मेरा शुरू से मानना है, मैं तो प्रीच और प्रैक्टिस करता हूं. एंटी टोबैको कैंपेन करता हूं. मैं हमेशा से कहता हूं ड्रग्स को ना कहो और तंबाकू को त्याग दो. उन्होंने अपने बच्चों की तारीख करते हुए कहा कि आज मैं इस मामले में खुद को भाग्यशाली समझता हूं कि लव, कुश और सोनाक्षी मेरे बच्चे हैं और फक्र से कह सकता हूं कि इनकी परवरिश इतनी अच्छी हुई है.’

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *