सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान के बाद कांग्रेस ट्वीटर वार पर उतर आई है। प्रदेश कांग्रेस के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और मुलायम सिंह यादव का फोटो अपलोड करते हुए इन्हें नकली समाजवादी करार दिया है।

एक अन्य ट्वीट में यूपी कांग्रेस ने कहा है-जी नई हवा है, जो भाजपा है, वही सपा है। इसलिए मुलायम सिंह का साथ मोदी को मिल रहा है। बिलरिया गंज और आजम खान पर इनका मुंह नहीं खुल रहा है। जनता परेशान है और ड्राइंग रूप में बैठे-बैठे उनका भाजपा के साथ फिक्स्ड मैच चल रहा है। मुलायम सिंह ने नरेंद्र मोदी के दुबारा प्रधानमंत्री बनने की कामना की।

अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि जो कांग्रेस है, वही भाजपा है। जो भाजपा है, वही कांग्रेस है। इस पर यूपी कांग्रेस ने ट्वीट करते हुए कहा है-‘काजू भुने प्लेट में, मिनरल वाटर गिलास में। नकली समाजवाद उतरा है, योगी के आवास में। ईडी-आयकर से बचने के लिए संघर्ष करते हुए अखिलेशजी की एक शानदार तस्वीर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *