ओलंपिक पदक विजेताओं को अर्जुन अवार्ड की जगह देश के सर्वोच्च खेल सम्मान मेजर ध्यानचंद खेल रत्न दिए जाने का मामला तूल पकड़ गया है।

टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाले पहलवान रवि कुमार दहिया ने खेल मंत्री अनुराग ठाकुर को रोषपूर्ण पत्र लिखकर उन्हें अर्जुन अवार्ड दिए जाने की गुहार लगाई है।

रवि ने खेल मंत्री को यहां तक लिखा है कि उन्हें लगता है कि उन्होंने ओलंपिक पदक जीतकर अर्जुन अवार्ड को खो दिया है। अर्जुन नहीं बनने पर निराश रवि ने यहां तक लिख दिया है कि अगर ऐसा ही रहा तो निकट भविष्य में अर्जुन अवार्ड हासिल किए बिना कोई भी खिलाड़ी ओलंपिक पदक नहीं जीतेगा। उन्होंने खेल मंत्री से निवेदन किया है कि जिस अवार्ड के वह हकदार हैं वह उन्हें पहले दिया जाए।

उन्हें अर्जुन अवार्ड इस वजह से नहीं मिला क्यों कि उन्हें खेल रत्न दिया जा चुका था। सरकार के दिशानिर्देशों में यह कहीं नहीं लिखा है कि ओलंपिक पदक विजेता को अर्जुन अवार्ड नहीं मिलेगा। उन्होंने लिखा है कि अर्जुन अवार्ड जीतना हर एक खिलाड़ी सपन होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *