प्लेसमेंट ड्राइव में 86 आवेदकों का रोजगार के लिए चय
_
आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के अन्तर्गत कलेक्टर श्री दीपक आर्य के निर्देशन में जिले के अधिकाधिक शिक्षित बेरोजगार आवेदकों को वैतनिक रोजगार में स्थापित कराने हेतु 30 अक्टूबर को जिला रोजगार कार्यालय में प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में नवभारत फर्टिलाइजर लि . भोपाल , गोल्डन फारमा आर्गेनिक सागर यशस्वी ग्रुप पीथमपुर , वर्धमानयान भोपाल, आदि कंपनियों के प्रतिनिधियों ने उपस्थित होकर टेक्नीकल हेल्पर फील्ड एक्जीक्युटिव, टेक्नीकल आपरेटर , मशीन ट्रेनी आपरेटर आदि पदों हेतु साक्षात्कार प्रक्रिया द्वारा वैतनिक रोजगार हेतु आवेदकों का चयन किया। उक्त प्लेसमेंट ड्राइव में साक्षात्कार हेतु 182 आवेदक उपस्थित हुये जिन में से 86 आवेदकों का वैतनिक रोजगार हेतु चयन किया गया।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *