अपर कलेक्टर ने दिलायी अधिकारी-कर्मचारियों को ’राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ
_
सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्मतिथि पर राष्ट्रीय एकता के अवसर पर कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में अपर कलेक्टर श्री अखिलेश जैन द्वारा राष्ट्रीय एकता की शपथ सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को दिलायी गयी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री अखिलेश जैन, सिटी मजिस्ट्रेट श्री सीएल वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

शपथ
मैं सत्यनिष्ठा से शपथ लेता हूँ कि मैं राष्ट्र की एकता अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूंगा और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करूंगा।
मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हूँ जिसे सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यो द्वारा संभव बनाया जा सका। मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प करता हूँ ।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *