हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में तो बॉलीवुड के कई सितारों ने अपना नाम बनाया हैं. अनुपम खेर से लेकर इरफान खान और प्रियंका चोपड़ा तक ये वो सितारे हैं जिन्होंने बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी बेहतरीन काम किया हैं.

बॉलीवुड की टॉप क्लास एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण बहुत जल्द कोरियन सीरिज में नजर आने वाली हैं, जिसमें उनके साथ कोरियन सुपरस्टार ‘गोंग यू’  एक्टिंग करते नजर आएंगे. गोंग यू को आखिरी बार ‘स्क्विड गेम’ में देखा गया था. इसके अलावा उन्हें ‘द गार्डियन’  और ‘द ट्रेन टू बूसान’  में जमकर पॉपुलैरिटी मिली थी.

रयूमर्स के मुताबिक दीपिका इस कोरियन फिल्म में मेन लीड नहीं होंगी, बल्कि एक लॉयर का किरदार निभाते नजर आएंगी. सोर्सेज की माने तो फिल्म में गोंग यू की पत्नी तलाक लेने के वक्त दीपिका के पास ही जाएंगी.

ये कहना गलत नहीं होगा कि दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की टॉप क्लास एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार हैं. फिलहाल एक्ट्रेस के पास कई सारी फिल्में पाइपलाइन में हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *