सुवोध पाठक
जसवंतनगर। भाजपा गद्दी छोड़ो अभियान के अंतर्गत कांग्रेस पार्टी ने शहर में पदयात्रा निकाली जिसमें दो सैकड़ा से ज्यादा संख्या में कांग्रेसी शामिल रहे। विधानसभा चुनाव की तैयारियों को देखते हुए इस बार कांग्रेसियों ने जोरदार हुंकार भरी है।
स्थानीय पार्टी पदाधिकारियों की अगुवाई में शुरू हुई यह कांग्रेसी पद यात्रा छिमारा रोड के एक मैरिज होम से शुरू होकर हाईवे चौराहे, बड़ा चौराहा, छोटे चौराहा, नदी का पुल होते हुए लुधपुरा तिराहे पर पहुंची। कांग्रेसी हाथों में तख्तियां लिए रास्ते भर भाजपा गद्दी छोड़ो, भ्रष्टाचार हटाओ, काला किसान कानून खत्म करो, पेट्रोल डीजल की कीमतें कम करो, महिलाओं की सुरक्षा इत्यादि मुद्दों को लेकर जोरदार नारेबाजी कर रहे थे।
पार्टी के प्रदेश महासचिव प्रकाश प्रधान ने पदयात्रा से पूर्व पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह अंग्रेजों को भारत छोड़ो आंदोलन के तहत खदेड़ कर भगा दिया गया था उसी तर्ज पर भाजपा को गद्दी छोड़ने पर मजबूर कर देंगे। प्रदेश सचिव विजय मिश्रा ने भी अपने संबोधन के माध्यम से कार्यकर्ताओं में जोश भरा।
पदयात्रा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव, पीसीसी लख्मीचंद दीक्षित, उदयभान यादव, अरुण यादव,प्रेम शाक्य,आलोक यादव, संजय दोहरे, राम सजीवन कुशवाह, आरबी पाल, सरवर अली, सचिन शंखवार, लालमन बाथम, यादवेंद्र यादव इत्यादि कांग्रेसियों के नाम प्रमुख हैं।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *