जसवंतनगर। जलाओ दिये पर रहे ध्यान इतना अंधेरा धरा पर कहीं रह न जाये। इन प्रसिद्ध पंक्तियों का भावपूर्ण दृश्य दीपावली की पूर्व संध्या पर प्रियांशी संस्कार वैली स्कूल में उस समय साकार हो उठा जब विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के दियों को सजाकर प्रज्ज्वलित किया।
उक्त स्कूल में दिया सजाओ प्रतियोगिता दो ग्रुप में आयोजित की गयी थी जिसमें प्रथम ग्रुप कक्षा 1 से 3 और द्वितीय ग्रुप कक्षा 6 से 9 के विद्यार्थियों का बनाया गया था। आयुष्मान, याशिका, वंशिका, परी, द्विज, देविका, सरस्वती, गौरी और श्रद्धा आदि छात्र- छात्राओं ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। विद्यालय में उत्साह पूर्वक दीपावली पर्व मनाया गया।
प्रबन्धक अरुण दुबे ने विद्यार्थियों को दीपावली पर्व का महत्व समझाया और पटाखे आदि चलाते समय हमें क्या- क्या सावधानियाँ बरतनी चाहिए इस पर प्रकाश डाला। विद्यालय की चेयरमैन रीना दुबे ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साह बढ़ाया। प्रधानाचार्या कविता दुबे ने बच्चों को प्रोत्साहित किया।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *