*

बघौली -हरदोई लखनऊ हरदोई मार्ग पर स्थित बघौली चौराहा पर चौकी का सौदंरीकरण का कार्य कराया गया जिसका उद्घाटन अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार यादव व हेमंत उपाध्याय के द्वारा संपन्न हुआ जिसमें पुलिस चौकी में डामरीकरण चारों तरफ से बाउंड्री वाल नया ऑफिस टाइल पत्थर पुट्टी पेंट आदि खेलने के लिए बैडमिंटन मैदान आदि व्यवस्था की गई जिसे देख कर के अपर पुलिस अधीक्षक ने चौकी प्रभारी संजय सिंह की पीठ थपथपाई और शाबाशी दी अपर पुलिस अधीक्षक सीओ बघौली हेमंत उपाध्याय थाना अध्यक्ष सोमपाल गंगवार चौकी प्रभारी संजय सिंह की मौजूदगी में सबसे पहले अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार यादव ने चौकी प्रभारी ऑफिस का उद्घाटन किया उसके बाद क्षेत्रीय जनता को संबोधित करते हुए कहा की क्षेत्र की जनता का सहयोग अगर इसी प्रकार से पुलिस का करते रहे और अपराधियों पर शिकंजा पुलिस कसती रहेगी उन्होंने बताया है कि जनपद में मेरा यही प्रयास रहेगा कि सभी थानों में साफ सफाई और सुंदरता बनी रहे जिससे रहने वाले कोई भी असुविधा व बीमारी का सामना ना करना पड़े इस मौके पर क्षेत्र के ग्राम प्रधान अजय प्रताप सिंह लोधी जगदीप सिंह बन्नापुर राजेश प्रधान अक्षरामाऊ अब्दुल रफी रामनारायन ओमप्रकाश मिश्रा बाबी पांडे पिंकू सिंह राजेंद्र गौतम कोटेदार व गणमान्य लोग मौजूद रहे पूर्व में रहे जिलाधिकारी पुलकित खरे ने पर्यावरण चौराहा बनवाया था उसी प्रकार से चौकी प्रभारी ने पुलिस चौकी का सौदंरीकरण कराकर चौकी का कायाकल्प कर दिया है जिसमें सभी क्षेत्रीय लोगों का बड़ा योगदान व सहयोग रहा है

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *