कच्चे मकान की दीवार ढ़हने से 7वर्षीय बच्ची दवी,मौके पर ही मौत

भरेह/चकरनगर। आज सुवह 8वजे ग्राम पंचायत गढा़ कासदा के पुरा मल्लाहन के राकेशवावू की नातिन शुभि कुमारी पुत्री हरिशचंद्र उम्र करीब 7साल जो घर की दीवार ढ़हने से दब गई जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनांक मौत हो गई।

चकरनगर सर्किल के थाना भरेह में गांव गढ़ाकास्दा मैं आज सुबह 8वजे दर्दनाक घटना हुई कि घर की दीवार ढहने से (जो कच्ची थी) 7 वर्षीय बालिका अपने नाना के यहां वचपन से रह रही थी सुबह खेलते समय दीवाल मै दवगई जबतक लोगों ने मौके पर पहुच कर निकाला तबतक शुभी की जांन जा चुकी थी इस घटना से घर वालो का रोरो के वुरा हाल है। घटना की खबर मिलते ही महिला पुलिस के और अन्य हमराही फोर्स के साथ दरोगा भगवत स्वरूप ने ग्राम प्रधान राजकुमार राठौर और ग्रामीणों की मौजूदगी में पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी हाउस इटावा भेज दिया।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *