दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को दिल्ली के कारोबारियों को तोहफा देते हुए कहा कि दिल्ली सरकार के अंतर्गत एक ‘दिल्ली बाजार’ नाम से पोर्टल बनाया जा रहा है।

बुधवार को पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि इस पोर्टल पर दिल्ली का खान मार्केट, सदर बाजार, समेत दिल्ली के कई मार्केट होंगे। उन्होंने बताया कि यह पोर्टल अगले साल अगस्त तक बनकर तैयार हो जाएगा।केजरीवाल ने दिल्लीवासियों से गुरुवार को दीवाली के मौके पर एक साथ पूजा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि वे गुरुवार शाम सात बजे दीवाली का पूजन करेंगे।

उन्होंने लोगों से मास्क पहनकर बाहर निकलने की अपील करते हुए याद दिलाया कि पिछले साल इसी समय लोग बाहर निकलकर शॉपिंग कर रहे थे, जिसके बाद हालात बिगड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *