हरियाणा प्रदेश (भारत) का एक प्रमुख शहर भिवानी के सेक्टर-13 स्थित एक मकान में किराये पर रहने वाली एक विवाहिता ने फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। मृतका के पिता की शिकायत पर आरोपी पति सहित ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज हुआ है।

सिविल लाइन पुलिस को दिए बयान में गांव घुसकानी निवासी सुंदर उर्फ सुरेंद्र ने बताया कि उसकी बेटी 24 वर्षीय संजू ने करीब दो साल पहले गांव केहरपुरा निवासी विकास के साथ प्रेम विवाह किया था।

उसका आरोप है कि बेटी को शादी के बाद से ही उसके ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे और उसे तंग किया जाने लगा। इसके चलते उसकी बेटी सेक्टर के एक मकान में किराये पर रहने लगी थी।  इस संबंध में आरोपी पति विकास, उसके पिता रवींद्र सिंह, भाई प्रवीण, मां, धोलिया और बिजेंद्र के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *