Friday , October 18 2024

बच्चों के विवाद में जेठ ने गोली मारकर की महिला की हत्या, वारदात के बाद आरोपी फरार—-*

*बच्चों के विवाद में जेठ ने गोली मारकर की महिला की हत्या, वारदात के बाद आरोपी फरार—-*

करहल/मैनपुरी – थाना क्षेत्र में बच्चों के विवाद में एक व्यक्ति ने अपने छोटे भाई की पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। त्योहार पर हुई इस वारदात से परिवार में कोहराम मच गया।
मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र के गांव मनौना में शुक्रवार शाम को बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया, लेकिन तब तक आरोपी पिता-पुत्र वहां से भाग गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
करहल क्षेत्र के गांव मनौना निवासी नेम सिंह के पुत्र अनीश कुमार और बड़े भाई के पुत्र नीलू के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इस विवाद के बाद नीलू और उसके पिता उदय सिंह लाइसेंसी बंदूक लेकर नेम सिंह के दरवाजे पर आकर गाली गलौज करने लगे। जब नेम सिंह की पत्नी 50 वर्षीय अवधेश कुमारी ने विरोध किया तो जेठ उदय सिंह ने लाइसेंसी बंदूक से उन्हें गोली मार दी।

*मौके पर ही हुई महिला की मौत*

गोली लगने से अवधेश कुमारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए, तब तक आरोपी पिता-पुत्र वहां से भाग चुके थे। सूचना मिलने के बाद एएसपी मधुवन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ गांव मनौना पहुंचे।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद मृतक के परिजनों से जानकारी ली। नेम सिंह की तहरीर के आधार पर मृतका के जेठ उदय सिंह व पुत्र नीलू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी पिता पुत्र की तलाश कर रही है

————————————

मैनपुरी में दो नवालिगों के साथ दुष्कर्म

मैनपुरी- जिले में दो नाबालिग बहिनो से दुष्कर्म का आरोप लगा है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरा आरोपी फरार है। उसकी तलाश कर रही है।
मैनपुरी जिले के दन्नाहार थाना क्षेत्र में रिश्ते की दो नाबालिग बहनों के साथ दो युवकों ने दुष्कर्म किया। दोनों बहनें शुक्रवार की शाम खेत पर गईं थीं। तभी रास्ते में दो युवकों ने उन्हें पकड़ लिया और झाड़ियों में खींच कर ले गए। पीड़ित किशोरों के परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को उक्त आरोपी को जेल भेजा गया। पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है।
जानकारी के मुताबिक दन्नाहार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दो नाबालिग बहनें शुक्रवार की शाम करीब छह बजे घर से खेत की ओर गईं थीं। गांव के बाहर बंबा की पटरी के पास पहुंची, तभी दन्नाहार क्षेत्र के गांव गोपालपुर निवासी गौरव शाक्य और बिछवां के गांव करीमगंज निवासी सौरभ ने किशोरियों को पकड़ लिया और झाड़ियों में खींच ले गए। आरोप है कि दोनों ने किशोरियों के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद दोनों आरोपी भाग गए।
पीड़ित किशोरियों ने घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। परिजन उन्हें लेकर थाने पहुंचे। मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने एक आरोपी सौरभ को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को उसे पुलिस ने न्यायालय में पेश किया गया। वहीं पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। उधर, पुलिस ने पीड़ित किशोरियों का मेडिकल कराया है।