जिला जेल में बबाल आगजनी, फायरिंग! बंदियों नें जेल में लगाई आग फरुखाबाद जिला जेल फतेहगढ़ में आज सुबह अचानक बंदी भड़क गये और उन्होंने जमकर हंगामा किया और जेल को हाईजेक कर आगजनी कर दी|जेल के भीतर से धुंआ कई किलोमीटर दूर से देखा जा रहा था| जेल में आगजनी की सूचना पर अधिकारियों में हड़कंप मच गया| आलाधिकारी मौके पर आ गये| दरअसल फतेहगढ़ जिला जेल में सुबह जेल खुलने के बाद से बंदी अचानक उग्र हो गये| देखते ही देखते बंदियों नें हंगामा किया और आगजनी कर दी| पहले तो जेल प्रशासन भीतर ही भीतर खिचड़ी पकाता रहा जब हालात काबू में नही रहे तो आलाधिकारियों को सूचना दी| आग की सूचना पर दो दमकल की गाड़ीयां जेल गेट पर आ गयी| वहीं भारी पुलिस बल के साथ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा व जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट भी मौके पर आ गये| लगभग सभी थानों का फोर्स एसओजी टीम भी आ गयी| जेल के भीतर से फायरिंग की आवाजें आ रही थी| जेल के भीतर हालत बेकाबू खबर लिखे जानें तक बने हुए है| बंदियों और पुलिस कर्मियों के बीच मोर्चा बंदी चल रही है| जेल के भीतर बबाल पनपा कैसे यह जाँच का विषय है| फिलहाल सूत्रों की मानने तो जेल के भीतर पुलिस की पिटाई भी हो गयी है| पता चला है किसी बंदी की बीमारी से मौत के बाद कैदी भड़के है| अभी अधिकारिक पुष्टि कैदी के मरनें की नही हुई है| जेल में पथराव से थाना मऊदरवाजा का सिपाही घायल जेल में बबाल के दौरान हुए पथराव से थाना मऊदरवाजा का सिपाही जितेन्द्र कुमार घायल हो गया| in Yb एम्बुलेंस से उपचार के लिए भेजा गया

ByEditor

Nov 7, 2021

TV TV

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *