अनिल कपूर ने ग्रैंड पार्टी रखी थी. जहां अर्जुन कपूर, बोनी कपूर, जाह्नवी और खुशी कपूर के अलावा कई सारे स्टार्स आए थे. लेकिन अनिल कपूर इस पूरे सेलिब्रेशन में अपनी दोनों बेटियों को बेहद मिस करते रहें.

जहां सोनम कपूर अपने पति आनंद आहूजा के साथ लंदन में हैं तो वहीं दूसरी बेटी रिया कपूर भी अपने पति करन बूलानी के साथ घर से दूर है. अनिल ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट कर दिया.

अनिल कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटियों के बचपन की 3 तस्वीरें शेयर की. एक तस्वीर बर्थडे पार्टी की है जिसमें सोनम कपूर और रिया कपूर दोस्तों के साथ दिख रही हैं. सोनम अपनी बहन रिया को केक खिलाती नजर आ रही हैं.

इस तस्वीरों के साथ अनिल कपूर ने कैप्शन में लिखा, ‘मैं तुम दोनों को रोज मिस करता हूं, लेकिन शायद आज कुछ ज्यादा याद आ रही है. फिलहाल एक पिता के तौर पर अनिल कपूर का अकेलापन काफी इमोशनल करने वाला है. कई फैंस उनके इस पोस्ट पर कॉमेंट भी कर रहे हैं

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *