भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री सिर्फ बिहार तक ही सीमित नहीं रह गई है, बल्कि उनके चाहने वाले देश दुनिया तक पहुंच गए हैं। जब बात भोजपुरी के सबसे बड़े स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह की हो तो उनकी फिल्म पहले से ही हिट मानी जाती है।
उनकी फिल्म ‘मेरा वतन’ जल्द ही सिनेमाघरो में रिलीज होने जा रही है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है.फिल्म के ट्रेलर को देखकर पूरी कहानी को समझा जा सकता है। फिल्म में पवन सिंह की शादी लंदन की लड़की से हो जाती है। लड़की उसे अपना पति नहीं मानती।
लेकिन इस बीच एक दूसरी लड़की की एंट्री होती है, जो सपना को बताती हैं कि पवन और वह एक दूसरे से प्यार करते हैं। इस फिल्म को देखकर आपको बॉलीवुड फिल्म नमस्ते लंदन की याद आ जाएगी।

फिल्म में पवन सिंह और सपना गिल के अलावा अरीना, ग्रेस, डेविड,संजय महानंद, अंजय रघुराज, दीपक सिन्हा, पदम सिंह, अनुराधा सिंह, श्रद्धा नवल, अनोया बोरा, उल्हास कुडवा और उदैर खान ने अहम भूमिका निभाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *