कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की शादी को लेकर इन दिनों खूब चर्चा हो रही है. मिली जानकारी के अनुसार दोनों दिसंबर के पहले या दूसरे सप्ताह में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं.

हालांकि, अब तक दोनों की तरफ से इन खबरों की आधिकारिक पुष्टी नहीं की गई है.. लेकिन अब आ रही खबरों के अनुसार दोनों की शादी की प्री-वेडिंग फंक्शन भी शुरू हो गए हैं.

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने रोके की रस्म पूरी कर ली है. इंडिया टुडे में छपी रिपोर्ट के अनुसार कैटरीना कैफ की एक फ्रेंड ने बताया कि दोनों का रोका हो गया है. विक्की कौशल और कैटरीना कैफ के रोके की रस्म कबीर खान के घर पर की गई. आपको बता दें कि कबीर खान कैटरीना कैफ के साथ ‘एक था टाइगर’ काम कर चुके हैं. कैटरीना कैफ उन्हें अपना राखी ब्रदर मानती हैं.

यह फंक्शन बिल्कुल इंटिमेट रखा गया था और इसमें सिर्फ फैमिली मेंबर्स ही शामिल हुए थे. कैटरीना की मम्मी सुजैन, बहन इजाबेल कैफ के अलावा विक्की कौशल के पिता शाम कौशल, वीणा कौशल और भाई शामिल हुए. उन्होंने इसका आयोजन किया.’

आपको बता दें कि विक्की कौशल और कैटरीना कैफ दिसंबर में शादी करेंगे लेकिन दोनों ने फिलहाल हनीमून के प्लान को भी टाल दिया है क्योंकि दोनों काम और शूटिंग में बहुत अधिक व्यस्त हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *