उत्तर प्रदेश के शामली में रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों को जो कष्ट हुए हैं, अब उनको खत्म होने का समय आ गया है। किसानों के कष्टों का यह आखिरी पेराई सत्र होगा।

जनता ने मन बना लिया है कि 2022 में भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकना है। इस सरकार ने कभी किसी गरीब या किसान का भला नहीं किया। यह पूंजीपतियों का भला सोचने वाली सरकार है।

चौधरी जयंत ने कहा कि किसान एक साल से कृषि बिलों के खिलाफ धरने पर बैठे हैं। दोबारा सर्दी शुरू हो गई है। लेकिन इस सरकार में किसानों को कुचलने की, पीड़ितों को न्याय न मिलने की, गरीबों के घरों पर बुलडोजर चलवाने की व्यवस्था है।

कैबिनेट गन्ना मंत्री सुरेश राणा पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अपने गृह जनपद के किसानों के साथ ही न्याय नहीं कर पाए। किसानों के चीनी मिलों पर 373 करोड़ बकाया हैं। सरकार गन्ना भुगतान 14 दिन में करने का कानून खत्म करने जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *