बॉलीवुड की पंगा क्वीन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) और सिंगर अदनान सामी (Adnan Sami) को आज देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. इस अवॉर्ड को लेने के लिए सेलेब्स 8 नवंबर को दिल्ली में होने वली सेरेमनी में शामिल हुए.

फिलहाल सेरेमनी से जो तस्वीरें सामने आई हैं उसमें कंगना ने ग्रीन-गोल्डेन साड़ी के साथ बड़े इयरिंग्स पहन रखे हैं, साथ ही अदनान की जो तस्वीरें सामने आई हैं उसमें उन्होंने काले रंग की शेरवानी पहन रखी है.

वैसे कंगना और करण जौहर के रिश्ते के कितने विवादित हैं ये किसी से छिपा नहीं है. एक्ट्रेस ने कई दफा करण के खिलाफ बयान दिए हैं, लेकिन जब एक्ट्रेस से मीडिया ने पूछा कि वो करण के साथ पद्म श्री लेने पर क्या प्रतिक्रिया देंगी, तो पहली बार एक्ट्रेस ने माना कि करण इस अवॉर्ड के हकदार हैं.

कंगना रनौत ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अवॉर्ड पाने की खुशी जाहिर की है. कंगना पहले ही 4 बार नेशनल अवॉर्ड जीत चुकी हैं. पद्मश्री अवॉर्ड मिलने पर कंगना रनौत ने कहा, ” मुझे हमेशा एक आर्टिस्ट के तौर पर सम्मान मिला है, लेकिन इस बार मुझे एक नागरिक के तौर पर ये सम्मान मिल रहा है. मेरे देश के प्रति जागरुकता को लेकर मिल रहा है. ये मेरे लिए बेहद स्पेशल है”

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *