बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) इन दिनों कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) संग अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियां बटोरते हुए दिखाई दे रहे हैं.

साल दिसंबर में ये कपल शादी के बंधन में बंधने जा रहा है. दिवाली के मौके पर कबीर खान (Kabir Khan) के घर कैट और विक्की ने परिवार के सामने गुपचुप तरीके से रोका सेरेमनी कर ली.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विक्की कौशल ने अपनी होने वाली वाइफ के लिए एक नया घर किराए पर लिया है. जी हां, मुंबई के जुहू इलाके में विक्की कौशल (Vicky Kaushal New Home) ने ये घर लिया है जो बेहद ही शानदार है. .

सबसे मजेदार बात तो ये है कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली  का घर भी इसी बिल्डिंग में है. रिपोर्ट के अनुसार विरुष्का (Virushka) के पास इसी बिल्डिंग में दो-दो घर हैं. ऐसे में कुछ लोगों का ये भी कहना है कि कहीं विक्की कौशल और कैटरीना कैफ इस स्टार कपल के किराएदार तो नहीं बनने वाले हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *