इटावा पुलिस द्वारा गैगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

जनपद में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथम हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री जयप्रकाश सिंह के निर्देशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण इटावा के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी भरथना के नेतृत्व में थाना भरथना पुलिस द्वारा गैगस्टर एक्ट में वाछिंत अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।

जनपद में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मॆं दिनांक 09.11.2021 को थाना भरथना पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैकिंग की जा रही थी । इसी क्रम में थाना भरथना पर मु0अ0स0 300/21 धारा 3(1) गैगस्टर एक्ट से संबंधित अभियुक्त बब्लू पुत्र वीरेन्द्र को उसके घर से गिरफ्तार किया गया ।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *