जौनपुर

नकली नोट चलाने वाले गिरोह का पर्दाफास, नौ गिरफ्तार, 74 हजार रूपये और लाईसेंसी रिवाल्वर बरामद
जिले की पुलिस ने आज बड़ी सफलता हासिल करते हुए नकली नोट का कारोबार करने वाले एक गिरोह का पर्दाफास किया है। पुलिस ने मौके से नौ जालसाजों को गिरफ्तार किया है। तलासी में सौ-सौ के रूपये कुल 74 हजार एक सौ नकली करेसी व एक लाईसेंसी रिवाल्वर और कारतूस बरामद हुआ है। ये लोग नेपाल से नकली नोट लाकर जिले में चलाने का काम करते थे।
पुलिस लाइन के मनोरंजन कक्ष में मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक डॉ संजय कुमार ने बताया कि आज भोर में करीब सवा तीन बजे स्वाट टीम व नेवढ़ियां थाने की पुलिस ने मुखवीर की सूचना पर जवंसीपुर पार्क के पास घेराबंदी करके नौ बदमाशो को गिरफ्तार किया है। तलासी लेने पर 74 हजार एक सौ रूपये नकली नोट बरामद हुआ। एक लाईसेंसी रिवाल्वर व पांच कारतूस और 10 मोबाइल फोन बरामद हुआ है।

पुलिसिया पुछताछ में सभी आरोपियों ने बताया कि हम लोग नेपाल से नकली नोट लाकर यहां चलाने का काम करते थे।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *