जसवंतनगर। डीसीएम की टक्कर से ऑटो क्षतिग्रस्त हुआ उसमें चालक समेत एक सवारी को चोट आई है जिन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
घटना बलरई रोड पर अलख सुबह नगला रामसुंदर मोड़ के निकट घटित हुई। ऑटो चालक 22 वर्षीय देवेश पुत्र विश्राम सिंह निवासी मलूपुरा जसवंतनगर से अपनी सवारी 18 वर्षीय सोनू पुत्र वीरेंद्र को नोएडा से लौटने पर उसके गांव न. राम सुंदर छोड़ने जा रहा था। जैसे ही वह गांव की मोड़ पर बने गेट के पास पहुंचा तभी धुंध में आ रही एक डीसीएम ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी जिससे चालक देवेश का एक हाथ पैर फैक्चर हुआ है जबकि सिर में गंभीर चोट आई है। इसी तरह ऑटो में सवार सोनू को भी चोट आई हैं। सूचना पर पहुंची बलरई पुलिस व स्थानीय लोगों ने घायलों को जिला चिकित्सालय भिजवाया है।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *