इटावा ड़ेंगू से एक्सिस बैंक मैनेजर की हुई मौत

जसवंतनगर। एक्सिस बैंक के शाखा प्रबंधक का गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में निधन हो गया। वे विनम्र व सौम्य स्वभाव के व्यक्ति थे उनके निधन की अचानक सूचना मिलने पर बैंक कर्मियों व ग्राहकों में शोक छा गया।
नेशनल हाईवे बस स्टैंड चौराहा स्थित एक्सिस बैंक के शाखा प्रबंधक दिवाकर विक्रम सिंह को विगत 21 सितंबर को डेंगू बुखार होने पर गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। बाद में मेडिकल जांच के दौरान किडनी फेल होना पाया गया। उनका नया ब्लड बनना बंद हो गया था और रक्त कोशिकाओं से रक्त स्राव भी जारी था। बीती शाम एक ऑपरेशन के बाद उनका निधन हो गया। उनका शव मैनपुरी स्थित उनके आवास पर देर शाम पहुंचेगा। नगर के तमाम लोगों ने अपनी शोक संवेदनाएं प्रकट की हैं।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *