1. इटावा आधा दर्जन लोगों ने ली कांग्रेस की सदस्यता जिला अध्यक्ष के समक्ष भरे सदस्यता के फार्म
    आज आधा दर्जन लोगों ने एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव प्रशांत तिवारी के माध्यम से जिला अध्यक्ष मलखान सिंह यादव तथा शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे के समक्ष कांग्रेस पार्टी की और सदस्यता फॉर्म भरे। इस अवसर पर बोलते हुए जिला अध्यक्ष मलखान सिंह यादव ने कहा कि लोगों में कांग्रेस पार्टी के प्रति लगातार रुझान बढ़ रहा है और जिस प्रकार प्रियंका जी ने उत्तर प्रदेश में पार्टी को आगे बढ़ाने का कार्य किया है उससे आने वाले समय में राज्य में कांग्रेस की सरकार बनना सुनिश्चित है। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे ने कहा कि कांग्रेस ने अपने वचन पत्र में महिलाओं को विशेष स्थान देने का एवं उनके लिए कई योजनाएं चलाने का वादा किया है जिससे देश की आधी आबादी को प्रियंका जी के नेतृत्व पर भरोसा हो रहा है। इस अवसर पर एनएसयूआई की राष्ट्रीय सचिव प्रशांत तिवारी ने कहा कि हम लगातार कांग्रेस पार्टी को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं और क्षेत्र के लोग कांग्रेस की योजनाओं से प्रभावित हैं और जो कार्य कांग्रेस सरकार ने किए थे उन कार्यों को आज लोक सराह रहे हैं इस वजह से अभी कई और लोग कांग्रेस पार्टी की सदस्यता लेंगे।
    कांग्रेस पार्टी की सदस्यता लेने वालों में सूरज सिंह यादव, मोहम्मद शमसुद्दीन, मुलायम सिंह दोहरे, आनंद प्रजापति, इरम , सिमरन और उनके साथी गण प्रमुख रहे।
    इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष आलोक यादव कोषाध्यक्ष संजय तिवारी मयंक तिवारी आलोक शर्मा बबलू खान शैलेंद्र मिश्रा आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *