जसवंतनगर। नेशनल हाईवे पर पंचर हुई बुलेट मोटरसाइकिल बाइक असंतुलित होकर गिर जाने से उस पर सवार पिता पुत्र घायल हो गए। जिनमें पिता की हालत गम्भीर बताई जा रही है।


क्षेत्र के गाँव खुशालपुरा धनुवां के रहनेवाले65 वर्षीय लाखन सिंह अपने पुत्र 35 वर्षीय राकेश के साथ दोपहर 2.15 बजे अपनी बुलेट बाइक संख्या एमएच 12 बी 0469 पर सवार होकर इटावा की ओर जा रहे थे। जैसे ही मॉडर्न तहसील के आगे पहुंचे कि उनकी बाइक पंचर हो गई तो उन्होंने ब्रेक लगाए जिससे बुलेट बाइक असंतुलित होकर गिर गई। पिता पुत्र भी इस दौरान सड़क पर ही गिर गए और पिता के सिर का पिछला हिस्सा फट गया। आसपास मौजूद लोगों ने एंबुलेंस बुलाई और दोनों घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया जहाँ पर लाखन सिंह की हालत गंभीर बताई गई है, यदि ये लोग हेल्मेट लगाए हुये होते तो शायद हैड इंजरी नहीं होती सर् का पिछला हिस्सा डिवाइडर और सड़क से टकराने के कारण गंभीर चोटें आईं हैं।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *