इटावा पुलिस ने मोबाइल लूटने वाले 2 बदमाशों को किया गिरफ्तार

जसवंतनगर: थाना पुलिस ने मोबाइल लूटने वाले दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से लूट का मोबाइल फोन व रुपये बरामद किए गए हैं।
थाना प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया है कि गत गुरुवार दोपहर को गिरफ्तार दोनों बदमाशो ने एक दिव्यांग व्यक्ति के आँखों मे मिर्च पाउडर डालकर नगर क्षेत्र के हाइवे चौराहे समीप से उक्त मोबाइल व 2 हजार रुपये की लूट को अंजाम दिया था। वही मोबाइल व रुपये लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गिरफ्तार दो शातिर बदमाश दीपक तिवारी पुत्र सुनील तिवारी निवासी अझारा एरवाकटरा ओरैया व प्रशांत कुमार उर्फ भोले पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी ग्राम डुढहा जसवंतनगर हैं। पुलिस ने इन दोनों के पास से लूट का मोबाइल व 1320 रुपये बरामद किए हैं।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *