जसवंतनगर।नेशनल हाईवे पर सराय भूपत रेलवे फाटक के समीप फिरोजाबाद से औरैया जिले के रुरूगंज के रहने वाले दो युवक कार और लोडर की आमने-सामने की टक्कर में गंभीर रूप से घायल हो गए।

विवरण के अनुसार फिरोजाबाद से लोडर द्वारा अपने गांव रुरूगंज औरैया जा रहे 24वर्षीय शिवम गुप्ता और 22वर्षीय सचिन जैसे ही जसवंतनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे पर सराय भूपत रेलवे फाटक समीप पहुंचे वैसे ही इटावा की तरफ से तेज गति से आ रही अल्टो कार अनियंत्रित होकर रॉन्ग साइड में आ गई और लोडर में जबरदस्त टक्कर मार दी जिसमें लोडर डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया जिससे लोडर में सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें घायल अवस्था में पुलिस द्वारा 108 एंबुलेंस जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर शिवम गुप्ता का पैर फैक्चर हुआ है और साथी के भी चोटे आई।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *