केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार को काशी में विधानसभा चुनाव में भाजपा के मिशन 300 प्लस का प्लान तैयार करेंगे। शाह वाराणसी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय हस्तकला केंद्र (ट्रेड फैसिलेशन सेंटर) में प्रदेश भाजपा के सभी 98 संगठनात्मक जिलों के जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी और 403 विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारियों की बैठक में उन्हें चुनाव जीत का मंत्र देंगे।

 बैठक में शाह आगामी दो महीने में प्रचार और चुनाव प्रबंधन के साथ विपक्षी दलों की रणनीति को फेल करने की योजना पर बात करेंगे। शाह विधानसभा चुनाव में एक बार फिर 300 प्लस सीटें जीतने के लक्ष्य को पूरा करने का रोडमैप भी बताएंगे।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिन के पूर्वांचल के दौरे पर 13 नवंबर को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ में रैली कर चुनावी हुंकार भरेंगे।  शाह ने गत महीने लखनऊ में आयोजित कोर कमेटी की बैठक में संगठन प्रभारियों और चुनाव सह प्रभारियों को फील्ड में जाकर जमीनी हकीकत पता लगाने और चुनाव जीत के लिए प्लान तैयार करने का टास्क दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *