बॉलीवुड स्टार विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की शादी की खबरें बॉलीवुड में काफी समय से चल रही हैं.

वे कथित तौर पर दिसंबर में शादी कर रहे हैं. इस बीच विक्की कौशल की नयी फिल्म ‘गोविंदा नाम मेरा’ (Govinda Naam Mera) की अनाउंसमेंट कर दी गई है.

फिल्म में भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) उनके साथ लीड रोल में हैं. ट्विटर पर करण जौहर ने प्रशंसकों को इस के बारे में अपडेट किया है.

फिल्म में विक्की कौशल गोविंदा वाघमरे के किरदार में नजर आयेंगे. करण जौहर ने ट्वीट किया, “गोविंदा वाघमारे से मिलें! दिल के सोने और डांस मूव्स बोल्ड हैं! पेश है गोविंदा नाम मेरा, जहां असीमित हंसी और कंन्फ्यूजन होगा! 10 जून, 2022 को सिनेमाघरों में.” तीनों स्टार्स के लुक भी रिवील कर दिये गये हैं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *