इटावा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भरथना की मासिक बैठक भरथना कांग्रेस कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष यशपाल यादव ने की तथा संचालन पीसीसी सदस्य सुखराम सिंह जी ने किया
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष मलखान सिंह यादव ने कहा की पार्टी विधानसभा का चुनाव बहन प्रियंका गांधी जी के नेतृत्व में मजबूती के साथ लड़ेगी कांग्रेस पार्टी इटावा सभी ब्लॉकों में गांव-गांव में महंगाई को लेकर प्रतिज्ञा पदयात्रा की शुरुआत 14 नवंबर से 24 नवंबर तक लगातार 10 दिन चलायेगी। और अपनी प्रतिज्ञा ओं के बारे में गांव-गांव बताएगी बहन प्रियंका गांधी द्वारा स्नातक एवं इंटर पास लड़कियों को स्कूटी एवं स्मार्टफोन किसानों का कर्जा माफ सभी के बिजली बिल हाफ आंगनबाड़ी का मानदेय 10000 विधवा पेंशन 1000 महिलाओं को रोडवेज में फ्री यात्रा 3 गैस सिलेंडर प्रतिवर्ष मुफ्त गेहूं तथा चावल की एमएसपी ₹25 प्रति कुंतल आदि कई प्रतिज्ञाएं की उन्होंने कहा ब्लॉक स्तर पर ब्लॉक अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रतिज्ञा यात्राएं संपन्न होंगी।
बैठक में प्रमुख रूप से पीसीसी सदस्य सुखराम सिंधी, आशुतोष दीक्षित, संजय दौहरे,आलोक यादव ,अरुण यादव, रणवीर सिंह यादव ,हनसमुखी संखवार, सचिन संखवार आसिफ जादरान सुभाष शाक्य, रामरतन कमाल ,संजीव कठेरिया ,कुलदीप श्रीवास्तव ,रानी देवी ,सुधा देवी, लाल सिंह दौहरे, शिवरतन कठेरिया ,सतीश नागर, किशन कठेरिया ,सरवर अली ,प्रदीप कुमार ,कैलाश यादव, कुलदीप यादव ,इंद्रेश कुमार आदि लोग उपस्थित रहे

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *