विश्व की आठवें नंबर की महिला टेनिस खिलाड़ी इस्टोनिया की एनेट कोंटावित मैक्सिको के ग्वादलजारा में खेली जा रही डब्ल्यूटीए फाइनल्स के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं।

कोंटावित ने इस मुकाबले में प्लिस्कोवा को 6-4,6-0 से शिकस्त दी। वह डब्ल्यूटीए के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली खिलाड़ी हैं। यह कोंटावित की प्लिस्कोवा के खिलाफ चार मैचों में पहली जीत है।

दुनिया के आठवें नंबर की खिलाड़ी कोंटावित राउंड-रॉबिन स्टेज मैच में हावी रहीं और तीसरे गेम में तीन ब्रेक पॉइंट बचाकर प्लिस्कोवा की सर्विस तोड़ी।
लेकिन अनुभवी प्लिस्कोवा इस्टोनियाई खिलाड़ी से पार नहीं पा सकीं। एनेट कोंटावित ने पहला सेट 6-4 के अंतर से अपने नाम किय। इसके बाद कोंटावित ने दूसरे सेट प्लिस्कोवा को टिकने नहीं दिया। कोंटावित दूसरा सेट 6-0 से जीतने में सफल रहीं।
वह अपने टेनिस करियर में लगातार 11 मैच जीत चुकी हैं। यह साल कोंटावित के लिए सफलताओं से भरा रहा है। इस वर्ष उन्होंने कई खिताब अपने नाम किए हैं। वह बीते 30 मैचों में से 28 में जीत दर्ज कर चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *