1. नगर पंचायत कछौना पत्सेनी में लागू हुआ स्वकर।

हरदोई आज वॉर्ड संख्या 3 सदर बाजार स्थित पुराना नगर पंचायत कार्यालय प्रांगण में स्वकर प्रणाली लागू किए जाने हेतु नगर पंचायत व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों के साथ बैठक की गई। जिसमे सभी को स्वकर लागू किए जाने की जानकारी देते हुए फॉर्म वितरित किए गए। इसके साथ ही साथ लोगो को डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन यूजर चार्ज लिए जाने हेतु अवगत कराया गया। प्रतिबंधित पालीथीन का प्रयोग न करने हेतु निर्देशित किया गया तथा प्रोत्साहित करने हेतु व्यापारियों और नागरिकों को थैला वितरित किया गया। बैठक में अधिशासी अधिकारी सुश्री रेणुका यादव, सदस्य डॉक्टर सुशील गुप्ता, व्यापार मण्डल अध्यक्ष गौरव गुप्ता, युवा व्यापार मण्डल अध्यक्ष रवि गुप्ता, क्रांति वीर सिंह, अनुज गुप्ता, बबलू गुप्ता, श्यामजी, अनिल गुप्ता, सौरभ सिंह, किशन अग्रवाल, राहुल गुप्ता, लिपिक जे बी सिंह तथा अन्य व्यापारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *