मतदाता जागरूकता रैली से महावन में लोगो से वोट बढ़वाने का किया आग्रह

महावन । स्थानीय श्री के एचडी इंटर कॉलेज के प्रांगण से शनिवार को मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का शुभारंभ तहसीलदार महावन अजीत कुमार, विद्यालय के प्रधानाचार्य डा संजय शर्मा एवं मतदाता जागरुकता अभियान के जिला नोडल प्रभारी डॉ अखिलेश यादव द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। इसके पश्चात रैली महावन में बीएलओ को साथ लेकर मोहल्ले गली एवं बाजार में होकर वापस विद्यालय में जाकर समाप्त हुई।

इस रैली के सफल आयोजन में स्काउट मास्टर विनोद शुक्ला एवं मतदाता जागरूकता क्लब के नोडल प्रभारी विश्वंजय सिंह के साथ-साथ जितेंद्र मिश्रा शिव कुमार निगम संजय वर्मा डॉक्टर विकास वर्मा संग्राम सिंह दीवान सिंह ललित शर्मा विपिन कुमार सचिन शर्मा पंकज शर्मा शिरोमणि शर्मा कु. भारती मिश्रा कु. प्रीति पांडे कु. दिव्या त्रिपाठी विष्णु कानोरिया संदीप शर्मा मुकेश अग्रवाल आदि का विशेष सहयोग रहा।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ संजय शर्मा ने छात्र छात्राओं को अपने माध्यम से वोट बनवाने का आह्वान किया। तहसीलदार अजीत कुमार ने आम नागरिकों से वोट बनवाने का अनुरोध किया।
रिपोर्ट /- प्रताप सिंह

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *