टीम इंडिया में लगातार कॉम्पिटिशन बढ़ रहा है, जिससे आने वाले दिनों में कुछ बड़े क्रिकेटर्स का क्रिकेट करियर खत्म हो सकता है. युवाओं के रहते जल्द बड़े फैसले लिए जा सकते हैं, जिसके लिए टीम इंडिया में अभी से ही तैयारी होने लगी है.

न्यूजीलैंड के खिलाफ 25 नवंबर से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज में श्रेयस अय्यर, केएस भरत और प्रसिद्द कृष्णा जैसे युवा खिलाड़ियों को मौका मिला है. आइए एक नजर डालते हैं टीम इंडिया के 3 ऐसे खिलाड़ियों पर जिनकी टीम इंडिया में जगह को खतरा है.

1. अजिंक्य रहाणे

भारतीय क्रिकेट में अजिंक्य रहाणे एक बड़े खिलाड़ी के रूप में जाने जाते हैं, जिन्होंने टीम इंडिया के लिए सभी फॉर्मेट में क्रिकेट खेली है, 2011 में डेब्यू करने वाले रहाणे ने भारत के लिए 90 वनडे और 20 टी20 मैचों में शिरकत की है.

रहाणे अगर इस सीरीज में फ्लॉप रहते हैं, तो उनकी टेस्ट उपकप्तानी के साथ-साथ टीम से भी छुट्टी हो जाएगी. श्रेयस अय्यर जैसे टैलेंटेड युवा बल्लेबाज टेस्ट टीम में रहाणे की जगह ले सकते हैं.

2. ईशांत शर्मा

सीनियर तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2007 में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच से शुरू की थी और उसी के अगले महीने ईशांत को वनडे में डेब्यू करने का मौका मिला.

लेकिन चयनकर्ताओं ने इन्हें 2016 से एक भी वनडे मैच में खेलने का मौका नहीं दिया है. टीम इंडिया में लगातार कॉम्पिटिशन बढ़ रहा है. सिराज जैसे गेंदबाज टेस्ट फॉर्मेट में अच्छा कर रहे हैं.

3. ऋद्धिमान साहा

ऋद्धिमान साहा के साथ एक समस्या ये रही कि जब तक एमएस धोनी क्रिकेट में बन रहे ऋद्धिमान साहा को कभी वनडे या टी20 क्रिकेट में ज्यादा मौके नहीं मिले, यहां तक कि धोनी के संन्यास लेने के बाद ही इस खिलाड़ी को टेस्ट क्रिकेट में खेलने का मौका मिल पाया.

सीनियर विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा  का टेस्ट करियर अब पंत की वजह से लगभग खत्म हो रहा है. साहा धोनी के टेस्ट क्रिकेट से रिटायर होने के बाद लगातार टीम में विकेटकीपर के तौर पर खेलते थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *