इन दिनों एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शादियों का सीजन चल पड़ा है. हाल ही में शनिवार को राजकुमार राव और पत्रलेखा की सगाई हुई और अब दिसंबर में विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी की खबरें आ रही हैं. इसके अलावा कई टीवी सेलेब्स भी शादी करने वाले हैं.

टीवी की दुनिया में भी श्रद्धा आर्या , अंकिता लोखंडे , संजय गगनानी  समेत कई लोगों की शादियां सुर्खियों में छाई हुई है.  सबकी शादियों को देख अगर आपको अपनी शादी की याद आए जाए और आप सोचकर खुश हो जाएं.

ऐसा ही कुछ बॉलीवुड की पॉपुलर सिंगर नेहा कक्कड़(Neha Kakkar) और उनके पति रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) के साथ भी हुआ है.  रोहनप्रीत के संग अपनी शादी की यादों को ताजा करती हुई दिखाई दे रही हैं.

वीडियो में ये कपल अपने सॉन्ग नेहू द ब्याह पर रोमांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो को शेयर करते हुए नेहा कक्कड़ ने कैप्शन में लिखा है- हर किसी की शादी को देख हमें अपनी शादी की याद आ गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *