छोटे पर्दे की एक्ट्रेस शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) आए दिन किसी ना किसी कारण से चर्चा बटोरती रहती हैं. कभी अपने स्टाइलिश लुक के कारण तो कभी अपनी क्यूटनेस के कारण. एक बार फिर से ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा है.

वीडियो में शिवांगी जोशी का दिलकश अंदाज फैंस को दिवाना बना रहा है. फैंस शिवांगी की इस वीडियो पर जमकर कमेंट की बरसात कर रहे हैं.शिवांगी जोशी ये रिश्ता क्या कहलाता है  को अलविदा कह चुकी हैं.

अब हाल ही में अपनी दुबई ट्रिप की एक वीडियो को शिवांगी जोशी ने सोशल मीडिया पर शेयर की है. इस वीडियो में एक्ट्रेस झूमझूमकर नाचती हुई दिखाई दे रही हैं. वैसे तो शिवांगी को लोगों ने अभी तक ज्यादातर संस्कारी बहू के स्टाइल में ही देखा है लेकिन वीडियो में एक्ट्रेस अब बेब बनी हुई नजर आ रही हैं.

वीडियो में शिवांगी जोशी ने ब्लाक शॉर्ट आउटफिट पहन रखा है जिसमें वो बेहद ही ग्लैमरस लग रही हैं. अभी तक शिवांगी की इस वीडियो को 4 लाख के करीब व्यूज मिल चुके हैं. वीडियो के संग ही एक्ट्रेस ने कई तस्वीरें भी शेयर की हैं जिसमें वो काफी स्टनिंग दिखाई दे रही हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *