टोयोटा इंडिया ने फाॅर्च्यूनर लेजेंडर 4X4 का नया कमर्शियल वीडियो ऐड जारी किया है। कंपनी ने यह वीडियो अपने यूट्यूब हैंडल पर साझा किया है। बता दें कि यह वीडियो फाॅर्च्यूनर लेजेंडर 4X4 का टॉप वेरिएंट है जिसे हाल ही में भारत में लॉन्च किया गया था।

लेजेंडर को केवल डीजल पावरट्रेन के साथ पेश किया जाता है। कंपनी ने इसे पुराने 2.8-लीटर चार-सिलेंडर डीजल इंजन के साथ पेश किया है। हालांकि, टोयोटा ने इसे अधिक पॉवर और टॉर्क पैदा करने के लिए फिर से तैयार किया है। फाॅर्च्यूनर का डीजल इंजन अब अधिकतम 204 बीएचपी की पॉवर और 500 न्यूटन मीटर का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।

यह इंजन अधिकतम 166 बीएचपी की पॉवर और 245 न्यूटन मीटर का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसे 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ पेश किया गया है। फाॅर्च्यूनर के 4×4 ड्राइवट्रेन में पेट्रोल इंजन उपलब्ध नहीं है।

भारत में टोयोटा फाॅर्च्यूनर की कीमत 30.72 लाख रुपये से शुरू होती है। वहीं लेजेंडर 4X2 की कीमत 38.60 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है, वहीं लेजेंडर 4X4 की कीमत 42.33 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *