बॉलीवुड में 80-90 के दशक की फेमस अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि (Meenakshi Seshadri) का आज जन्मदिन हैं. एक्ट्रेस ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों में काम किया है.

मीनाक्षी शेषाद्रि ने कई हिंदी, तमिल और तेलुगु फिल्मों में काम किया है. एक्ट्रेस ने 17 साल की उम्र में मिस इंडिया का खिताब जीता था.घातक के बाद एक्ट्रेस ने फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया था और अपने पति के साथ अमेरिका में रह रही हैं. एक्ट्रेस का असली नाम शशिकला शेषाद्रि है. वो भरतनाट्यम, कुचीपुड़ी, कत्थक और ओडिसी में ट्रेंड ड्रांसर हैं.

डायरेक्टर राज कुमार संतोषी को भी मीनाक्षी बहुत पसंद थीं. राजकुमार संतोष ने मीनाक्षी के साथ घातक फिल्म में काम किया था. इस दौरान बहुत पसंद थीं. एक इंटरव्यू के दौरान राज कुमार संतोषी ने बताया था कि हां, मैं उनसे प्यार करता था और उन्हें शादी के लिए प्रपोज भी किया था. लेकिन उन्होंने इंकार कर दिया था.

1995 में मीनाक्षी ने इंवेस्टमेंट बैंकर हरीश मैसूर से शादी कर ली और अमेरिका के टेक्सास शहर में बस गईं. एक्ट्रेस के दो बच्चे हैं. अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. वो अक्सर अपनी फोटोज और वीडियोज फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं. एक्ट्रेस टेक्सेस में चैरिश डांस स्कूल चलती हैं. यहां सभी उम्र के लोग डांस सीखने आते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *