राजकुमार राव और पत्रलेखा शादी के बंधन में बंध चुके हैं.दोनों की शादी की तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इन फोटोज में पत्रलेखा लाल जोड़े में नजर आ रही हैं, वहीं राजकुमार व्हाइट कलर की शेरवानी और लाल पगड़ी में नजर आ रहे हैं.

शादी की इन तसवीरों के बीच में जो सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ है, वह पत्रलेखा का दुपट्टा है. पत्रलेखा के दुपट्टे की बात करें इसके बॉर्डर पर बंगाली में एक प्यारा सा मेसेज लिखा हुआ था. जिसे देखकर राजकुमार राव काफी खुश थे. इसमें लिखा है- ‘प्यार से भरे इसे दिल के साथ, मैं खुद को तुम्हें सौंपती हूं.’

 पत्रलेखा ने इन तसवीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, मैंने आज अपनी हर चीज से शादी कर ली है; मेरा प्रेमी, क्राइम में मेरा साथी, मेरा परिवार, मेरी आत्मा … पिछले 11 सालों से मेरा सबसे अच्छा दोस्त! आपकी पत्नी होने से बड़ी कोई भावना नहीं है! यहाँ हमारे लिए हमेशा के लिए…

बता दें कि राजकुमार और पत्रलेखा ने चंडीगढ़ स्थ‍ित द ओबेरॉय सुखव‍िलास स्पा रिजॉर्ट में शादी की है. दोनों की शादी काफी प्राइवेट थी. दोनों कपल पिछले 11 सालों से रिलेशनशिप में हैं. राजकुमार पत्रलेखा को प्यार से पात्रा कहकर बुलाते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *