इटावा – शहर काँग्रेस कमेटी इटावा की ओर से शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे के नेतृत्व में प्रतिज्ञा यात्रा अजीत नगर वाँर्ड, अड्डा ऊसरा वाँर्ड तथा तुलसीनगर वाँर्ड में निकाली गई इस यात्रा में काँग्रेस जनों ने महँगाई के विरूद्ध जोरदार नारेबाजी कर तथा प्रतिज्ञा पत्रों का वितरण कर लोगों को जागरूक किया। साथ ही वर्तमान सरकार में जो महँगाई बढी है गैस,पैट्रोल, डीजल, खाद्यान्न सामग्री तथा शिक्षा के दाम खूब आसमान पर है उसके बारे में लोगों से बात की तो आमजनमानस ने सरकार के प्रति अपना गुस्सा जताया। इस कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे ने कहा कि इस सरकार ने लोगों की जेब पर डाका डालने का काम किया है व्यापार सारे ढप हैं और रोजगार कम होते जा रहे हैं। मोदीजी और योगीजी सरकार रोजगार देने की बजाए पढे लिखे लोगों से पकोड़े तलने और फावडा चलाने को रोजगार बता रहे हैं आने वाले चुनाव में उत्तर प्रदेश का युवा केंद्र तथा राज्य दोनों सरकारों को पलटने का काम करेगा।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रशान्त तिवारी, वाचस्पति द्विवेदी,आर.बी.सिंह पाल, प्रेमकिशोर द्विवेदी, संजय तिवारी, मोहनलाल प्रजापति,अमित अग्निहोत्री, प्रभुदयाल दोहरे, मुकेश जाटव,आनंद वर्मा, दीपक बुधौलिया, मिनी दीक्षित, अश्वनी कश्यप, आलोक दिवाकर,आलोक शर्मा,राजेश गौतम,मोहर सिंह कुशवाहा, जगदीश नारायण शर्मा, सत्येन्द्र सिंह भदौरिया,शिवराम प्रजापति, बृजेश प्रजापति, प्रमोद कुशवाहा सहित वाँर्डों के लोग उपस्थित रहे।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *