2022 में सपा की सरकार बनने के लिए समाजवादियों ने किया विजय यज्ञ*
हरदोई-
सवायजपुर विधानसभा के संभावित प्रत्याशी सपा नेता अशोक बाबू ,व विधानसभा सदस्य डॉ रामरहीस यादव के नेतृत्व में हरपालपुर ब्लाक के ग्राम जवाहरपुरवा स्थिति गंगा बगिया आश्रम में युग प्रवर्तक संत श्री बालक दास , त्यागी महाराज जी के उद्दघोष से विजय यज्ञ कार्यक्रम किया गया जिसमें समाजवादी पार्टी के कई सेक्टर प्रभारी व बूथ अध्यक्षों के साथ सैकड़ों लोगों ने यज्ञ में भाग लिया। 2022 में समाजवादी पार्टी की सवायजपुर विधानसभा में एतिहासिक जीत हो और उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बने जिससे हमारे क्षेत्र प्रदेश में सुख, समृद्धि और खुशहाली आये, किसानों को अच्छी सिंचाई व्यवस्था हो, स्वस्थ्य के लिए अच्छे अस्पताल हो, अच्छे रोड हों, शिक्षा प्रणाली बेहतर हो, युवाओं में बेरोजगारी दूर हो, मंहगाई कम हो, रोटी, कपड़ा और मकान, सबको उपलब्ध हो, स्वच्छ व पवित्र राजनीति की शुरुआत हो, इसको लेकर सभी ने यज्ञ में आहुतियां दी और अपने क्षेत्र, प्रदेश व देशवासियों की खुशहाली के लिए मंगल कामनाएं की।यज्ञ कार्यक्रम सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक यज्ञ संपन्न हुआ।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *