नोएडा पुलिस ने एक किशोरी को प्रेम जाल में फंसा कर उससे बलात्कार करने और अश्लील वीडियो के माध्यम से ब्लैकमेल करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस में दर्ज शिकायत में पीड़िता ने कहा कि आरोपी वीडियो को सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दे रहा है

वृंदा शुक्ला ने बताया कि पीड़िता का आरोप है कि प्रशांत मिश्रा ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा कर उससे बलात्कार किया और उसका वीडियो बना लिया. उन्होंने यब भी बताया कि पीड़िता का आरोप है कि आरोपी वीडियो इंटरनेट पर डालने की धमकी दे रहा है.

मामले की जानकारी देते हुए वृंदा शुक्ला ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से फोन भी बरामद कर लिया. साथ ही बताया कि उसे अदालत में पेश किया गया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *