भरथना

ससुरालीजनों पर उत्पीड़न व मारपीट का आरोप लगाते हुए महिला ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाई की गुहार लगाई।

कोतवाली क्षेत्र रतहरी गांव की रामसखी ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है कि नामजद तीन ससुरालीजनों पर आरोप लगाया है कि विपक्षी घर से निकाल देने की धमकी देते हुए बीते कई दिनों से मारपीट करते हुए आए दिन शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करते आ रहे है,पीड़ित महिला के अनुसार उसका विवाह 30 अप्रैल 2017 में हुआ था,वर्तमान में उसके एक पुत्र व एक पुत्री है, आरोप है कि पति जोकि सरकारी सेवा है वह भी मारपीट कर चुका है,उसके माता-पिता अपने पुत्र की दूसरी शादी करने की धमकी भी देते है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

फ़ोटो

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *