प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छोटे भाई पंकज मोदी बुधवार को बदरीनाथ धाम पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए। वह सुबह साढ़े आठ बजे हेलीकॉप्टर से धाम पहुंचे।

उन्होंने सुबह नौ बजे मंदिर में पूजा-अर्चना की।वहीं बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।  शीतकाल के लिए गणेश मंदिर के कपाट विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ बंद कर दिए गए।

गणेश भगवान की चल विग्रह प्रतिमा को बदरीश पंचायत (बदरीनाथ गर्भगृह) में भगवान बदरीनाथ के समीप स्थापित किया गया। इसके बाद शीतकाल के लिए गणेश मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए। 17 नवंबर को बदरीनाथ धाम परिसर में स्थित भगवान आदिकेदारेश्वर को चावल का भोग लगाकर आदिकेदारेश्वर मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाएंगे।

18 को खडग पुस्तक बंद होने के बाद बदरीनाथ मंडप में वेद ऋचाओं का वाचन भी बंद हो जाएगा। 19 को लक्ष्मी पूजन के साथ माता लक्ष्मी को शीतकाल में भगवान बदरीनाथ के गर्भगृह में स्थापित कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *