जयपुर के बाद अब राजस्थान के राजसमंद में खेत पर जा रही महिला के दोनों पैर काटकर चांदी के कड़े निकालने की घटना सामने आई है. विरोध करने पर महिला के गले पर भी वार किया गया जिसकी वजह से महिला की मौके पर ही मौत हो गई.

राजसमंद के चारभुजा थाना क्षेत्र के अमरतिया गांव में सोमवार को 45 साल की कंकूबीई का शव खेत में लहूलुहान पड़ा मिला.धारदार हथियार से दोनों पैर काटकर चांदी के कड़े निकाले हुए थे और पूरे शरीर पर घाव के निशान थे.

कंकूबाई सुबह-सुबह अपने पति को खाना देने के लिए खेत पर निकली थी मगर जब पत्नी खेत पर नहीं पहुंची और पति भूखे घर आया तो बच्चों ने बताया कि वह तो सुबह ही खाना लेकर खेत पर निकल गई थी.

तब परिजन तलाशने निकले तो देर रात तक कहीं कोई सूचना नहीं मिली. उसके बाद चारभुजा थाने में गुमशूदगी की सूचना दी. सुबह पुलिस को सूचना मिली कि खेत में पेड़ के नीचे एक महिला का शव पड़ा हुआ है.

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *